Ajibo Garib Duniya: February 2018

रोजाना के 7 गजब फैक्ट्स, सुना भी नहीं होगा

मुंह से बदबू


अकसर लोगों के मुंह से सुबह में बदबू आती है। इसका कारण यह है कि रात में मुंह के अंदर लार तैयार नहीं होता है। इसलिए सोने के कुछ देर बाद बैक्टीरिया जमा होता है और सड़ जाता है।


रोजाना के 7 गजब फैक्ट्स, सुना भी नहीं होगा

रोजाना हमारा सामना कई चीजों से होता है लेकिन हम उसके पीछे छिपे अर्थ को समझने की कोशिश नहीं करते हैं। हमें लगता है कि ऐसा सामान्य है लेकिन उसमें कुछ खास बात छिपी होती है। आइये आज रोजाना से जुड़े ऐसे ही 7 फैक्ट्स के बारे में जानते हैं...

जहाजों का सफेद रंग

जहाजों को मुख्य रूप से सफेद रंग से रंगा जाता है क्योंकि इससे जहाज में किसी तरह का दोष जैसे तेल के धब्बे या क्रैक का पता आसानी से लग जाता है। इसके अलावा सफेद रंग के कारण प्लेन ज्यादा गर्म नहीं हो पाता है। कोई अन्य रंग सूर्य के प्रकाश को सोखकर जहाज के तापमान को बढ़ा सकता है।

पोलर बेयर का लीवर

अगर कोई आदमी पोलर बेयर का लिवर खा लेता है तो पूरी संभावना है कि उसकी मृत्यु हो जाएगी। पोलर बेयर के लिवर में बड़ी मात्रा में विटमिन ए पाया जाता है जिससे इंसान हाइपरविटमिनोसिस का शिकार हो सकता है और उसके शरीर में जहर फैल सकता है।


केचअप

साल 1830 में केचअप को डायरिया, गठिया और एक्जिमा की दवा के तौर पर बेचा गया था। टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो शरीर के लिए वास्तव में काफी फायदेमंद होता है।

घोंघे की रफ्तार

साधारण घोंघा कॉपर वायर के इलेक्ट्रॉन्स के मुकाबले ज्यादा तेजी से चलता है।

दरियाई घोड़ा और वेल

वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि दरियाई घोड़ा और वेल्स के सामान्य पूर्वज हैं जो करीब 5 करोड़ साल पहले धरती पर पाए जाते थे। इसलिए कहा जा सकता है कि वेल्स और दरियाई घोड़ा दूर के रिश्तेदार हैं।

मृत्यु दर

साल 1800 से पहले तक दुनिया की करीब 43 फीसदी आबादी 5 साल से ज्यादा जिंदा नहीं रहती थी।

News From https://navbharattimes.indiatimes.com/photomazza/education-career/7-facts-about-ordinary-things-that-prove-this-world-is-full-of-surprises/photomazaashow/62870020.cms?utm_source=facebook.com&utm_medium=referral&utm_campaign=education11022018

रोजाना के 7 गजब फैक्ट्स, सुना भी नहीं होगा

अकसर लोगों के मुंह से सुबह में बदबू आती है। इसका कारण यह है कि रात में मुंह के अंदर लार तैयार नहीं होता है। इसलिए सोने के कुछ देर बाद बै...