Ajibo Garib Duniya: कभी देखे हैं ऐसे अजीबोगरीब शख्स!

कभी देखे हैं ऐसे अजीबोगरीब शख्स!

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए लोग क्या क्या अजीब हरकत नहीं करते। वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अपने शरीर को भी नहीं छोड़ते। आज हम आपको ऐसे ही अजीबोगरीब रिकॉर्ड्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। 


1. ये है इलैन डेविडसन जिन्होंने अपने शरीर पर पियर्स यानी छेद करवा रखे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।


2. इन महाशय का मुंह इतना खुलता है कि ये अपने मुंह में कोल्ड ड्रिंक का एक कैन तक अंदर ले सकते हैं।


3. ये हैं हवाऐन काला कैवी जो कि अपने कान में सबसे बड़े छेद करवाने का दावा करते हैं।


4. ये महाशय सबसे ज्यादा सिगरेट एक साथ पीने की कोशिश कर रहे हैं। कैलिफोर्निया के जिम माउथ अपने मुंह में 100 से ज्यादा सिगरेट रख सकते हैं।



5. ये हैं वेर्नान क्रैग जो कि कीलों के बिस्तर पर लेटे होते हैं। ये उल्टी कीलों पर लेटे हुए हैं।


6. वैंपायर वुमन के नाम से मशहूर मारिया जेस क्रिस्टीना ने अपने शरीर पर सबसे अधिक बदलाव करवाए हैं। जिन्हें आप देखकर ही समझ सकते हैं।


7. ये दुनिया के सबसे छोटे और सबसे बड़े आदमी। सबसे छोटे चंद्र बहादुर डांगी ने साल 2014 में सबसे बड़े आदमी सुल्तान कोसेन से मुलाकात की। नेपाल के चंद्र की लंबाई 54.6 सेमी है जबकि टर्की सुल्तान के 8 फीट 3 इंच है।

No comments:

Post a Comment

रोजाना के 7 गजब फैक्ट्स, सुना भी नहीं होगा

अकसर लोगों के मुंह से सुबह में बदबू आती है। इसका कारण यह है कि रात में मुंह के अंदर लार तैयार नहीं होता है। इसलिए सोने के कुछ देर बाद बै...