Ajibo Garib Duniya: 15 ऐसे अविश्वसनीय तथ्य जो अजीबो-गरीब होने के बावजूद True हैं

15 ऐसे अविश्वसनीय तथ्य जो अजीबो-गरीब होने के बावजूद True हैं

दुनिया में ऐसा कौन होगा जिसे जानकारियां और उनमें भी तथ्य न पसंद हों. हमारे इर्द-गिर्द सूचनाओं का अंबार पसरा पड़ा है. और हम उन्हें अपनी सुविधानुसार याद रखते हैं या भूल जाते हैं. आख़िर दिन भर के थकाऊ काम के बाद यदि आपको कोई बताता है कि मानव के सिर का वजन 11 पाउंड होता है तो आप उसे ताउम्र याद रखते हैं.
आप हमारा विश्वास करिए कि इन 15 जबरदस्त जानकारियों और तथ्यों को जानने के बाद आप अपने ग्रुप में तो स्मार्ट बनने और दिखने की कोशिश तो कर ही सकते हैं. और यदि आपकी गाड़ी निकल पड़े तो आप हमें बाद में धन्यवाद दे सकते हैं.

1. एक इंसान अंतरिक्ष के वैक्यूम (शून्य) में लगभग 90 सेकेंडों तक जीवित रह सकता है.

Source: telegraph

2. मेक्सिको में वैज्ञानिकों ने ऐसी खोज की है, जिसमें वे टकिला को हीरे में बदल सकते हैं.

Source: 365thingsaustin

3. ततैया और बर्रों ने अब तक लगभग 200 लोगों की जानें ली हैं, और दो हवाई जहाज गिरा चुके हैं.

Source: suterra

4. एक पेड़ से पूरे जंगल का अस्तित्व है.

Source:  sportpressone

5. अब जो बात पेड़ों पर हो रही है तो आप यह जान लें कि पूरी दुनिया को टॉयलेट पेपर मुहैय्या कराने में लगभग 27,000 पेड़ हर साल काट दिए जाते हैं.

Source: gretawire

6. लगभग 24 जंगली खरगोशों ने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में अपनी आबादी को बढ़ा कर एक करोड़ कर लिया. और वो भी सिर्फ़ चंद दशकों में.

 
Source: litclub

7. पेंग्विन खारा पानी पी सकते हैं.

Source: penguins

8. चलने के दौरान यदि आप अपने हाथ न चलायें तो यह एक बढ़िया वर्कआउट है.


Source: ohtopten

9. न्यूट्रॉन स्टार का एक चम्मच हिस्सा पूरे माउंट एवरेस्ट से ज़्यादा भारी होता है.


Source: moddb

10. साओ पाउलो का एक जेल बत्तख को बतौर अलार्म सिस्टम इस्तेमाल करता है.


Source: birdsflight

11. अगर आप दुनिया में अब तक बनाए गए ओरियो बिस्किट को एक-दूसरे पर ढेर लगा दें, तो यह चांद तक लगभग पांच बार आने-जाने जितना होगा.


Source: briansrunningadventures

12. हमारा मस्तिष्क हमारे द्वारा लिए गए कैलोरियों और ऑक्सीजन का 20 प्रतिशत रोज़ाना इस्तेमाल करता है.


Source: berkeley

13. हर इंसान के सूंघने की क्षमता अलग-अलग होती है... हालांकि जुड़वा इसके अपवाद होते हैं.


Source: huffingtonpost

14. ऐसी पहली चीज़ जिस पर सबसे पहले बारकोड का इस्तेमाल किया गया था, वह Wrigley का एक च्विंग-गम था.


Source: pinterest

15. यदि सोते वक्त आपको बार-बार सपने आते हैं, तो इसका मतलब है कि आपका बौद्धिक स्तर (IQ) सामान्य से बेहतर है.


Source: izismile

तो अब आपके पास जानकारियों का और तथ्यों का जख़ीरा है जिसे आप अपने दोस्तों पर इस्तेमाल करके थोड़े समय के लिए हीरो तो बन ही सकते हैं. है कि नहीं!

No comments:

Post a Comment

रोजाना के 7 गजब फैक्ट्स, सुना भी नहीं होगा

अकसर लोगों के मुंह से सुबह में बदबू आती है। इसका कारण यह है कि रात में मुंह के अंदर लार तैयार नहीं होता है। इसलिए सोने के कुछ देर बाद बै...